Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सार्जेंट ने बंद स्कूल बस के अंदर से नर्सरी के छात्रा को बचाया

पूछताछ के बाद जब स्कूल की प्रधानाध्यापिका के पास ले जाया गया तो बस चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली

05 Apr 2024

सार्जेंट ने बंद स्कूल बस के अंदर से नर्सरी के छात्रा को बचाया

कोलकाता। बच्ची घर से स्कूल बस में सवार होकर स्कूल के लिये निकली थी, लेकिन स्कूल बस में ही बच्ची को नींद आ गयी और वो सो गयी। बस के चालक ने इस पर ध्यान नहीं दिया कि बाकी बच्चे तो उतर गयी लेकिन एक बच्ची बस के पिछली सीट पर सो रही है। उसने बस को लॉक किया और चला गया। कुछ देर बाद जब बच्ची की नींद खुली तो खुद को बस के अंदर अकेला पाकर बच्ची चीखने और चिल्लाने लगी। सड़क किनारे ड्यूटी कर रहे सार्जेंट ने बच्ची की आवाज सुनी और बगैर वक्त जाया किये बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।
विद्यासागर ट्रैफिक गार्ड सार्जेंट अरित्रा मुखर्जी और पलाश हलदर  बाकी दिन की तरह, लिटिल टेरेसा गुरुवार को नर्सरी स्कूल के सामने यातायात नियंत्रण के प्रभारी थे। अचानक उन्हें लिटिल टेरेसा नर्सरी स्कूल की एक स्कूल बस देखकर संदेह हुआ। बस के पास पहुंचने पर उन्होंने एक स्कूली छात्रा को अंदर फंसा हुआ पाया। नर्सरी की छात्रा मनुश्री रॉय रो रही थी। मनुश्री हावड़ा शिवपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने बस चालक को ढूंढने में समय बर्बाद किए बिना बंद बस का दरवाजा तोड़ा और स्कूली छात्र को बचाया। सार्जेंट अरित्रा मुखर्जी ने  बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने बस के मालिक और ड्राइवर को ढूंढा और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद जब स्कूल की प्रधानाध्यापिका के पास ले जाया गया तो बस चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। बस ड्राइवर के मुताबिक, बच्चा सो गया और उसे ध्यान नहीं रहा। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News